दतिया में उपचुनाव की वोटिंग शुरू: सुबह धीमी रफ्तार के बाद बढ़ा उत्साह, दिग्गजों ने किया मतदान

दतिया:दतिया में सुबह 7:00 बजे से उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। शुरुआत मे मतदान की रफ़्तार धीमी है लेकिन समय गुजरने के साथ मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रत्यशी धनश्याम सिंह एव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक और घनश्याम सिंह की पुत्री मांडवी राजे ने सुबह मतदान किया एवं उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष होकर वोट देने की अपील भी की।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्यशी आशुतोष तिवारी पीतमबरा माई के दर्शन के लिए पहुंचे और और पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा दतिया के विकास एवं सभी के कल्याण के लिए कामना की है। इसके बाद आशुतोष तिवारी मतदान केंदरों पर भी पहुंचे और मतदान केंद्र क्रमअंक 158 पर से भी माइल पोलिंग एजेंटों से भी माइल तथा दावा किया की भाजपा को मतदाताओं का भरपुर समर्थन मिल रहा है।

Next Post

दतिया उपचुनाव: 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, 2.20 लाख मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग

Thu Jul 30 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। करीब 2 लाख 20 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए 1,400 से अधिक पुलिस एवं सुरक्षा […]

You May Like