ग्वालियर:दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर जयारोग्य चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिये जेएएच प्रबंधन द्वारा हैल्पलाइन नम्बर 0751-2403200 जारी किया है। दीपावली त्यौहार के दौरान यह हैल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। साथ ही कैजुअल्टी, ट्रामा सेंटर इमरजेंसी मेडीसिन, बर्न यूनिट, चर्मरोग एवं ब्लड बैंक हाई अलर्ट पर रहेंगे।
जेएएच प्रबंधन द्वारा सभी विभागों से संपर्क के लिये भी कॉन्टेक्ट नम्बर जारी किए गए हैं। आपात स्थिति में कैजुअल्टी में मोबाइल फोन नम्बर 88898-86043 पर संपर्क किया जा सकेगा। इसी तरह ट्रामा सेंटर / इमरजेंसी मेडीसिन के लिये 89648-08134, बर्न यूनिट में 98275-27807, चर्म रोग विभाग में 97539-10031 एवं ब्लड बैंक में मोबाइल नं. 98275-50800 पर संपर्क किया जा सकेगा।
