थाईलैंड के फुकेट के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट दिल्ली और मुंबई से थाईलैंड के सबसे बड़े द्वीप फुकेट के लिए दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी।
दिल्ली से फुकेट के लिए उड़ान 31 अक्टूबर से और मुंबई से 6 नवंबर से शुरू होगी। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए वह पहले से सेवा प्रदान कर रही है।
स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, “हम दुनिया के सबसे लोकप्रिय अवकाश स्थलों में से एक, फुकेट को अपने बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल करके उत्साहित हैं। दिल्ली और मुंबई से नॉन-स्टॉप उड़ानों के साथ स्पाइसजेट भारतीय यात्रियों के लिए थाईलैंड के प्राचीन समुद्र तटों, जीवंत संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद लेना पहले से कहीं अधिक आसान बना रहा है। यह विस्तार किफायती किरायों पर अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकल्प और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।”
फुकेट अपने शानदार समुद्र तटों, सफेद रेत और गर्म, साफ पानी के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर रंगीन चीनी-पुर्तगाली वास्तुकला और भव्य बुद्ध प्रतिमा के साथ-साथ जीवंत नाइटलाइफ और लजीज थाई व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।

Next Post

जापान ओपन में कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Mon Sep 29 , 2025
टोक्यो 29 सितंबर (वार्ता) विश्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और अमेरिका के स्टार टेलर फ्रिट्ज मंगलवार को जापान ओपन के फाइनल में मुकाबले में भिड़ेंगे। दूसरे वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने सोमवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन जेनसन ब्रूक्सबी पर 6-4, 6-3 से सीधे सेटों […]

You May Like