जबलपुर: लंबे समय से गोहलपुर क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब नागरिकों को स्थाई राहत मिलने वाली है। 3 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह पुलिया शहर के बुनियादी ढांचे के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है। पानी की किल्लत भी दूर होगी। यह बातें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 4.5 करोड रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहीं ।
इस दौरान उच्चस्तरीय पानी टंकी, पुलिया चौड़ीकरण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने बताया कि यह पुलिया 80 फीट चैड़ी और 80 फीट लंबी होगी। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि चैड़ीकरण के बाद जबलपुर शहर के नागरिकों को संकरी सडक़ और घंटों के जाम से निजात मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। विधायक डॉं. पाण्डेय ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने अपने घोषणा पत्र में गोहलपुर पुलिया चैड़ीकरण कराने के कार्य का संकल्प लिया था, जिसे आज पूरा कर अपने सपने को साकार किया। इसके लिए उन्होंने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
12 लीटर की होगी टंकी, घर-घर पहुंचेगा पर्याप्त पानी
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि विकास की कड़ी में केवल सडक़ें ही नहीं, बल्कि मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। महाराजा अग्रसेन वार्ड के चंद्रशेखर उद्यान में लगभग 76 लाख रुपये की लागत से एक उच्चस्तरीय पानी की टंकी का निर्माण शुरू किया गया है, इस टंकी की क्षमता 12 लाख लीटर होगी। इससे उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में पानी के दबाव की समस्या खत्म होगी और घर-घर तक पर्याप्त पानी पहुँचेगा।
शहर पकड़ रहा विकास की रफ्तार: कमलेश
इस अवसर पर क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में कराये जा रहे हैं। शहर की विकास की रफ्तार पकड़ रहा है। इस दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉं. सुभाष तिवारी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, पार्षद वर्षा मनोज सेन एवं मधुवाला राजपूत, अपर आयुक्त व्ही एन बाजपेयी, सहायक यंत्री राजेश खम्परिया, अंकुर नाग, प्रदीप मरावी आदि उपस्थित रहे।
