ट्रैफिक पुलिस 31 जनवरी तक मनाएगी सड़क सुरक्षा माह

डीसीपी कार्यालय से निकली हेलमेट जागरूकता रैली
ट्रैफिक अधिकारियों ने दिलाई नियमों के पालन की शपथ
भोपाल:पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें (परवाह) की थीम पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके अन्तर्गत दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया. रैली का शुभारंभ डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने किया. यह जागरूकता रैली पुलिस उपायुक्त कार्यालय से प्रारम्भ होकर रोशनपुरा, अपेक्स, बैंक, लिंक रोड नंबर एक, व्यापमं चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, थाना एमपी नगर चौराहा से थाना यातायात पहुंचकर समाप्त हुई।

उक्त वाहन रैली में 100 यातायात पुलिसकर्मी शामिल हुए. इसी क्रम में बॉनसन इंस्टीटयूट में ऑफ इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षकों को यातायात नियमों के पालन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त विजय दुबे एवं मिलन जैन ने यातायात पुलिस की एजुकेशन टीम के तरफ से प्रशिक्षित किया और यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलवाई. 131 वाहन चालकों पर कार्रवाई सड़क सुरक्षा माह में प्रदत्त निर्देशों के अनुरूप भोपाल शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के बिना हेलमेट के 55, बिना सीटबेल्ट के 23 सहित अन्य कुल 131 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के चालान बनाए गए. ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात थाने के दूरभाष नंबर 0755-2677340 अथवा 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं. शहर के अंदर नहीं जलाएं हाई बीम लाईट कोहरे के दौरान अधिकांश वाहन चालक हाई बीम लाइट जलाकर चलते हैं., यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है, ताकि वाहन दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए सुझाव दिया है कि शहर के अंदर हाई बीम लाइट का उपयोग नहीं करें. इसके उपयोग हाइवे पर वाहन चलाते समय किया जा सकता है. रात के समय वाहन चलाते समय लाइट लीवर को ऊपर नीचे करके आवश्यक रूप से चैक कर लें, जिससे उसके ठीकठाक काम करने का पता चल सके. कोहरे की अवस्था में हमेश लो बीम लाइट का ही उपयोग किया जाना चाहिए. कंपनी के अवाला नहीं लगाएं दूसरी लाइट पुलिस का सुझाव है कि वाहन में कंपनी द्वारा प्रदस्त लाइट के अतिरिक्त लाइट नहीं लगवानी चाहिए. किसी भी प्रकार की चमकदार एलईडी लाइट से बचना चाहिए. सड़क पर होने वाले गड्ढों पर नजर रखने के लिए बंपर में लगी लो बीम लाइट का उपयोग किया जा सकता है. वाहन चलाते समय सामने से आ रहे वाहन की हेड लाइट हाई बीम पर हो तो उसे आप अपने लाइट लीवर की मदद से इशारा कर सकते हैं, ताकि अनजाने में हो रही भूल को दूसरा वाहन चालक सुधार सके

Next Post

प्रयागराज कुंभ में मप्र के यात्रियों के लिए करीब 40 ट्रेनें चलेंगी

Wed Jan 8 , 2025
ग्वालियर: एमपी से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। प्रयागराज कुंभ में एमपी के यात्रियों के लिए करीब 40 ट्रेनें चलेंगी। यह ट्रेनें मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा स्टेशनों से गुजरेंगी। महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। 14 से ज्यादा […]

You May Like

मनोरंजन