विवि भेजेगा प्रस्ताव स्कूल स्तर पर भी पढ़ाई जायेगी डॉ. गौर की जीवनी

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने डॉ. गौर के योगदान, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक नई पहल की है. इस हेतु गौर पीठ समिति की बैठक कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन एवं उनके साथ जिला शिक्षा से जुड़े अन्य अध्यापक एवं अधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे.

गौर पीठ के मुख्य समन्वयक प्रो.नवीन कानगो ने गौर पीठ के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को साझा किया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि सागर शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और विश्वविद्यालय लगातार डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने के अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं. इस दिशा में अन्य कई ठोस पहल भी किये जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में डॉ. गौर की जीवनी से सम्बंधित पाठ्यक्रम संचालित हैं. इस तरह के पाठ्यक्रम स्कूली शिक्षा में भी किये जाने की आवश्यकता है. स्कूली पाठ्यक्रम में विद्यार्थी कई महापुरुषों की जीवनी पढ़ते हैं. इसमें एक बड़ा हिस्सा बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के महापुरुषों का भी है. डॉ. गौर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल किये जाने से स्कूली स्तर से ही विद्यार्थी डॉ. गौर की जीवनी से परिचित हो सकें.

Next Post

फडणवीस ने किया वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन

Fri May 16 , 2025
मुम्बई 16 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वाले स्टैंड का उद्घाटन किया। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन लेवल-3 […]

You May Like