सीएम के स्वागत में दिन-रात चमकीं सड़कें, विदाई होते ही काम पर लगा ब्रेक

सिंगरौली: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सिंगरौली आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां कई दिनों से तेज गति से चल रही थीं। शहर के विभिन्न मार्गों पर दिन-रात सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा था।लेकिन अब बैढ़न विन्ध्यनगर सड़क निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

नागरिकों का कहना है कि जिन सड़कों पर तेजी से काम चल रहा था, वहां अब मशीनें और मजदूर नजर नहीं आ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जनसुविधा के काम को बीच में क्यों रोक दिया गया। लोगों की मांग है कि अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए ताकि आमजन को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

Next Post

308 कृषकों से हुई 5.8 लाख की अवैध उगाही

Thu Jun 4 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अन्तर्गत देवाश्री ग्राम संगठन गोसलपुर केन्द्र क्रमांक-1 उपार्जन केन्द्र नर्मदा इंटरप्राईजेज में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आए 308 किसानों के साथ नियमों को ताक पर रखकर अवैध वसूली की गई है। खरीदी केंद्र प्रभारी और वहां कार्यरत कर्मचारियों ने मिलकर प्रत्येक किसान से 20 प्रति क्विंटल […]

You May Like

मनोरंजन