दमोह: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार सुबह 7 बजे दमोह शहर की मुकेश कॉलोनी निवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नायक की माताजी के निधन पर शोकाकुल नायक परिवार से मुलाकात कर भावपूर्ण शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान सागर जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहांसा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल,मनु मिश्रा,रजनी ठाकुर, सतीश चौरसिया, रोहन पाठक, प्रदीप पटेल, रानू चौहान, पवन यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जीतू पटवारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।
