श्रीनिधि डेक्कन ने मरीना अकादमी को 2-1 से हराया

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) श्रीनिधि डेक्कन फुटबॉल क्लब ने शनिवार को एआईएफएफ एलीट यूथ लीग 2025-26 में एफसी मरीना अकादमी चेन्नई के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। आज सुबह खेले गये मुकाबले की शुरुआत में मुहम्मद जहान एम.एम. ने सातवें मिनट में गोलकर श्रीनिधि डेक्कन फुटबॉल क्लब को बढ़त दिलाई। इसके बाद अरमान छेत्री ने 29वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसे बाद दोनों टीमों के कई बार गोल करने के प्रयास किये, लेकिन वे इसमें विफल रही। कपमिनलाल ने 89वें मिनट में अपनी टीम एफसी मरीना अकादमी चेन्नई के लिए संत्वाना गोल किया।

Next Post

जो देश ग्रीनलैंड मुद्दे पर समर्थन नहीं करेंगे, उन पर टैरिफ़ लगा सकता हूं: ट्रंप

Sat Jan 17 , 2026
वाशिंगटन, 17 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो देश अमेरिका के लिए ग्रीनलैंड हासिल करने की उनकी योजना का समर्थन नहीं करेंगे, वह उन पर टैरिफ लगा सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक आयोजन में कहा, “ मैं उन देशों […]

You May Like