इंदौर: सोपा ऑडिटोरियम में इंडियन जियोटेक्निकल सोसायटी द्वारा जल संसाधन प्रबंधन पर संगोष्ठी आयोजित की गई.यह कार्यक्रम एआई फॉर स्मार्ट सिटीज एंड सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर श्रृंखला के अंतर्गत हुआ.
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि जल संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे जन आंदोलन बनाना होगा.सेमिनार में IIT कानपुर, धारवाड़, इंदौर सहित विशेषज्ञों ने वर्षा पूर्वानुमान, बाढ़ प्रबंधन, स्मार्ट सिंचाई जैसे विषयों पर एआई आधारित समाधान प्रस्तुत किए. निष्कर्ष रहा कि परंपरागत ज्ञान और तकनीक के संगम से जल संरक्षण संभव है.
