फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा का रिसेप्शन JW Marriott जुहू में शानदार अंदाज में हुआ। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर समारोह की रौनक बढ़ा दी।
मुंबई में मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा का वेडिंग रिसेप्शन बेहद शाही अंदाज में आयोजित किया गया। यह खास समारोह मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट मुंबई जुहू में रखा गया, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को और भी खास बना दिया। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस खास मौके पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए। आमिर ब्लू सूट में बेहद हैंडसम नजर आए, जबकि जुनैद ने ट्रेडिशनल बंदगला पहनकर देसी अंदाज में सबका ध्यान खींचा। दोनों ने कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल हो रहा है।
सलमान खान और रानी मुखर्जी की एंट्री
रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान ने भी अपनी शानदार एंट्री से महफिल लूट ली। ऑल ब्लू सूट और ब्लैक टाई में सलमान काफी डैशिंग नजर आए। गौरतलब है कि सलमान और सूरज बड़जात्या ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, इसलिए इस पार्टी में उनकी मौजूदगी खास मानी जा रही थी। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने गोल्डन और पिस्ता रंग का खूबसूरत सलवार सूट पहना था। रानी ने अपने लुक को पोटली बैग और झुमकों के साथ पूरा किया। उनकी सादगी और एलिगेंट अंदाज ने सबका दिल जीत लिया।
अनिल कपूर और अनुपम खेर की दोस्ती की झलक
अभिनेता विक्की कौशल अपने पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। विक्की ग्रे सूट में काफी शार्प लग रहे थे, जबकि उनके पिता ब्लैक आउटफिट में नजर आए। दोनों ने साथ में मीडिया के सामने पोज देकर फैंस का दिल जीत लिया। रिसेप्शन पार्टी में दो पुराने दोस्त अनिल कपूर और अनुपम खेर भी साथ नजर आए। अनुपम खेर व्हाइट एथनिक लुक में बेहद क्लासी लग रहे थे, वहीं अनिल कपूर फ्लोरल कुर्ता और ब्लैक पजामा में हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखे।
नीना गुप्ता, शान और अमृता राव ने भी बढ़ाई रौनक
इस स्टार-स्टडेड शाम में अभिनेत्री नीना गुप्ता पीच और ग्रीन साड़ी में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। वहीं मशहूर सिंगर शान ऑल ब्लैक लुक में काफी शानदार दिखे। इसके अलावा फिल्म विवाह की अभिनेत्री अमृता राव भी रॉयल ब्लू लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कुल मिलाकर, ईशा बड़जात्या का वेडिंग रिसेप्शन एक भव्य और सितारों से सजी शाम रही, जहां बॉलीवुड के कई बड़े नाम एक ही छत के नीचे नजर आए और इस खास मौके को यादगार बना दिया।
