
जबलपुर। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 3 साल की मासूम बच्ची की नारायणा हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र में सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है। सुभाष शुक्ला- जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने बताया कि जिला जबलपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित 3 वर्ष की बालिका नित्या ठाकुर पिता नीरज ठाकुर, निवासी- 1390/1, गंगा नगर, गढ़ा, को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान के मार्गदर्शन में न्यू आनंद नगर, आधारताल, जिला जबलपुर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आर.बी.एस.के. टीम डॉ. मेघा जैन एवं डॉ. दीपशिखा जैन ने पाया कि 03 वर्ष की बालिका नित्या ठाकुर जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। उनके द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. सुभाष शुक्ला को दी गई, फिर सुभाष शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बालिका की जांच कराकर, अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी से की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर डॉ. अमजद खान जिला नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम एवं सुभाष शुक्ला जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जबलपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बालिका का रजिस्ट्रेशन कराकर परिजन की सहमति उपरांत बालिका को नारायणा हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र रैफर किया गया। उक्त चिकित्सालय में बालिका की सफल सर्जरी नि:शुल्क की गई और उसे नया जीवन प्रदान किया गया।
परिवार के सदस्यों ने किया आभार व्यक्त
सफल सर्जरी के बाद बालिका के परिवार ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम जबलपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन.एच.एम. जबलपुर, डी.ई.आई.एम. जबलपुर, नारायण हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र की टीम तथा समस्त आर.बी.एस.के टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त किया।
