महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

हर मंदिर में हुआ खिचड़ी का भंडारा

गोकुलेश्वर महादेव की बारात धूमधाम से निकली

नवभारत न्यूज़ मक्सी:महाशिवरात्रि पर मक्सी नगर के शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलसुबह 6 बजे से ही भक्तों का नगर के शिव मंदिरो में आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में शिव विवाह के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें बिलपत्र रुद्राक्ष ओर बेर सहित भगवान के प्रिय फूल अर्पित कर उनकी आराधना की। मक्सी के शिव मंदिर मठ पर अति प्राचीन बाबा मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर , नगर के एमपीईबी कार्यालय स्थित ओंकारेश्वर महादेव, बस स्टैंड स्थित मनकामेश्वर महादेव, स्टेशन रोड़ पर विराजित गंगेश्वर महादेव, बजरंग मोहल्ला स्थित खेड़ापति सरकार मंदिर में विराजित बाबा पशुपतिनाथ, नगर पति हनुमान मंदिर में स्थापित शिवलिंग ओर पुरानी नगर पालिका स्थित बाबा बड़केश्वर महादेव मंदिर समेत आदि स्थानों पर क्विंटलों से खीचड़ी का महाभोग लगाकर भक्तों में वितरित की।

भक्तों की सबसे अधिक भीड़ मक्सी से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ो के बीच स्थित रमणीय स्थल अतिप्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर पर रही। सुबह से ही यहां भक्तों की लंबी लंबी लाइन देखी गई। मक्सी समेंत आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने यहां माथा टेका। सुबह से शाम तक प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई श्रद्धालु भी शीश नावाने झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।

Next Post

छात्राओं ने की रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग

Thu Feb 27 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like