अवैध महिला वेंडरों को दी गई चेतावनी 

जबलपुर। रेल सुरक्षा बल ने मुख्य एवं मदन महल स्टेशन और आसपास जांच कर बिना अनुमति खाद्य सामग्री विक्रय के लिए स्टेशन में प्रवेश कर रही महिला वेंडरों को पकड़ा गया। सघन जांच के दौरान लगभग 20 से ज्यादा महिलाओं को खाद्य सामग्री के साथ पकड़ा गया। जो कि चोरी छिपे ट्रेन में यात्रियों को खाद्य सामग्री का विक्रय करती थी। इस दौरान सभी महिला वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट लगाया गया। पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने महिला वेंडरों को रेल नियमों का उल्लंघन न करने की समझाइश दी। बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अधिकृत वेंडर ही यात्रियों को खान पान की सामग्री बेच सकेंगे इसके अलावा अन्य किसी व्यक्ति को यात्री को खाद्य एवं पेय पदार्थ विक्रय करने की छूट नहीं है। चेतावनी दी गई कि दोबारा अनाधिकृत तरीके से खाद्य सामग्री बेचते पकड़ी जाएंगी, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शॉर्ट सर्किट की वजह से अगरबत्ती दुकान में भड़की आग

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर। दर्शन चौक गुरंदी स्थित अगरबत्ती, बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कुछ ही देर में दुकान में रखा करीब 12 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें देख स्थनीय जनों ने तत्काल फायर […]

You May Like

मनोरंजन