विवाद में दोस्त को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट

छिंदवाड़ा. थाना चौरई क्षेत्र में मंगलवार की देर रात दो दोस्तों के बीच में विवाद हो गया. विवाद में युवक ने अपने दोस्त के पेट में चाकू मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि सूचना मिली थी कि पानी की टंकी के पास एक युवक अचेत स्थिति में पड़ा हुआ है व मृतक शुभम उर्फ बम्बईया के शरीर में चोट के निशान भी थे, जिसके बाद देखने से हत्या की आशंका लगी, तत्पश्चात मर्ग कायमकर, फोरेंसिक टीम बुला कर जांच जारी की गई एवं शव परीक्षण करवाया गया, तो पता चला कि टंकी के पास निवासरत लड़के ने ही हत्या की है। आरोपी सुमित पिता भोजेलाल वंशकार ही मृतक शुभम वर्मा उर्फ बम्बईया वर्मा का दोस्त था एवं दोनों साथ में ही रहते थे मंगलवार की देर रात मृतक इंद्रा कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास आया एवं दोनों के मध्य विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने शुभम वर्मा उर्फ बम्बईया पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद कुछ समय पश्चात ही शुभम उर्फ बम्बईया की मौत हो गई एवं आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया एवं धारा 103 (1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के पश्चात्जेल पहुंचा दिया गया।

मृतक द्वारा गाली देने पर चाकू से किया वार ००००

पुलिस ने आरोपी सुमित वंशकार से पूछताछ की तो उसने बताया कि 6 अक्टुंबर की रात 11:30 बजे जब दोनों स्टेडियम ग्रांड में बैठे थे फिर कुछ समय बात पानी की टंकी पर गए और टंकी के नीचे बैठ गए. वहां पर दोनों ने बीडी पी रहे थे इस दौरान मृतक शुभम वर्मा उर्फ बम्बईया बातचीत करते-करते सुमित वंशकार को गालियां देने लगा तो उसे बोला कि गाली क्यों बक रहा और दोनों की आपस में झूमा झटकी होने लगी। तभी सुमित वंशकार घर जाने लगा तो मृतक शुभम वर्मा कहने लगा कि डरपुक्का क्यों भागने लगा तभी आरोपी सुमित वंशकार अपने घर गया और चाकू लेकर वापिस आया और शुभम वर्मा उर्फ बम्बईया को चाकू मार दिया। शुभम वर्मा उर्फ बम्बईया जमीन में गिर गया। आरोपी सुमित वंशकार घबरा कर अपने घर जाकर पन्नी में रखी हल्दी में मीठा तेल मिलाया और रूमाल में रखकर मृतक शुभम वर्मा के पास पहुँचकर देखा तो वह जमीन पर आँधा पड़ा था तडफ़ रहा था उसे सीधा किया और जहाँ चाकू मारा था वहां पर हल्दी, तेल का लेप लगाया। मृतक शुभम वर्मा को वहीं पर छोड़कर अपने घर जाकर सो गया।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका ००००००

एसडीओपी भारती जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले, सउनि. संजय ठाकुर, पूनम सनोडिया, लता मेश्राम, प्रधान आरक्षक गोपाल साहू, सूर्योदय बघेल, राजू भारती, राजपाल बघेल, राजेश सनोडिया, संजय पटेल एवं स्टाफ की भूमिका रही।

Next Post

चोरी के मामाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri Oct 9 , 2026
छिंदवाड़ा. रोहना रिंग रोड़ में स्थित दुकान में चोरी करने के आरोप में देहात थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मशरूखा बरामद किया है वहीं उक्त मामले के अन्य तीन आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like