
छिंदवाड़ा. रोहना रिंग रोड़ में स्थित दुकान में चोरी करने के आरोप में देहात थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मशरूखा बरामद किया है वहीं उक्त मामले के अन्य तीन आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहना बायपास चौराहा निवासी प्रार्थी प्रफुल्ल पिता हरिप्रसाद पाल ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 22 सितंबर की देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी बायपास पर स्थित दुकान का ताला तोडकर दुकान के अंदर घुसकर पांच सीलेंडर मिक्सी, 50 सिगरेट के पैकेट, 20 राजश्री के पाउज, 20 पैकेट बिडी के बंडल, 04 कैमरे चुराकर ले गए है उक्त बात की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 603/2026 धारा 331(4),305 (ए)बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आदित्य उर्फ जित्तु पिता आकाश मसराम 18 वर्ष 05 माह निवासी बैल बाजार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शिवनगर कॉलोनी निवासी छोटे खान और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर चोरी की थी. पुलिस ने आरोपी आदित्य उर्फ जित्तु निशांदेही पर चोरी किये हुए 2 एचपी कंपनी के सीलेंडर, 20 पैकेट सिगरेट के, 10 पैकेट राजश्री पाउज के एवं 10 पैकेट बिडी के बंडल कुल 8000 रूपये का मशरूका जप्त किया आरोपी को न्यायालय पेश की दिया वहीं फरार आरोपी में से छोटे खान सहित अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि छोटे खान को पूर्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण कर फिरोती मांगने के प्रकरण में गिरफ्तार किया था.
उक्त कार्रवाई में रही महत्वपूर्ण भूमिका ००००
चोरी के मामले का खुलासा करने में देहात थाना प्रभारी निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आर. सूरज सिंह चौहान, आर. शेरसिंह रघुवंशी, आरक्षक सौरभ सिंह बघेल, सायबर सेल से प्रआर. नितिन, आर. 842 आदित्य, की विशेष भूमिका रही है. पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है.
