
छिंदवाड़ा. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा नामांकित नेशनल लेवल मॉनिटर डॉ.एम.टी. मंजूनाथ ने जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिये सघन दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय केंद्रों, डेयरी संयंत्रों और पशुधन इकाइयों का भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत में डॉ. मंजूनाथ ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन का गहन मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लैब और जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में एक्स-रे और सोनोग्राफी सुविधाओं का सुचारू संचालन देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना की।
डेयरी एवं चारा इकाइयों का भौतिक सत्यापन ००००००
इसके बाद डॉ. मंजूनाथ ने सांची डेयरी संयंत्र का निरीक्षण कर दुग्ध प्रसंस्करण एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। साथ ही खजरी स्थित श्री संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा के फॉडर (चारा) केस का अवलोकन किया, जिसे एनएलएम योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।.
