ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर आगमन पर आशीष ऊषा अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से एक ऐसी अपील की है, जिसमें पद की चमक-दमशुभचिंतकों से आग्रह कियाक के बजाय सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिखाई देता है। वे कल शनिवार 27 सितंबर को ग्वालियर आ रहे हैं।
आशीष ऊषा अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ग्वालियर के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि उनके आगमन पर न तो होर्डिंग लगाए जाएं, न बैनर लगाए जाएं और न ही किसी औपचारिक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
उन्होंने अपनी अपील में कहा कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मिल रहे स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
स्वागत की जगह सेवा का आग्रह
आशीष ऊषा अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके स्वागत में भीड़ जुटाने, सड़क पर जाम की स्थिति बनाने या बड़े-बड़े होर्डिंग-बैनर लगाने के बजाय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा गतिविधियों में अपना योगदान दें।
