बनखेड़ी। शनिवार शाम को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर बनखेड़ी नगर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। नगर के मस्जिद चौराहा स्थित बाबा साहेब की छाया चित्र पर उनके अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अमान सिंह राठौर, एकम सिंह, राजू टिकैत, लेखराम गोलिये तथा नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी सहित वक्ताओं ने बाबा साहेब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि 6 दिसंबर 1956 को हुए परिनिर्वाण के बाद भी बाबा साहेब समाज में समानता, न्याय और शिक्षा की अलख जलाते हुए करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से दलित, पिछड़ों एवं वंचित वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाने का जो ऐतिहासिक कार्य बाबा साहेब ने किया, वह युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर विपिन टिकैत, सतीश कुमार, पंकज प्रजापति, नीरज गोलिए, हेमराज राठौर, विनीत टिकैत, प्रदीप राठौर, दीपक पूर्वी, अभिषेक पूर्वी, राजेश उईके, महेंद्र राठौर, जिले के सामाजिक न्याय अधिकारी खान सर सहित बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
