फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज नाराज, शिवपुरी में रिलीज पर रोक लगाने की मांग

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शिवपुरी के पदाधिकारियों ने फिल्म पर तत्काल रोक लगाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन एसपी अमन सिंह राठौड़ को सौंपा है।

समाज के शिवपुरी जिलाध्यक्ष नरहरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत की गई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि फिल्म का निर्माण ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है और फिल्म से जुड़े प्रमुख पदों पर यादव समाज का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

महासभा के सदस्यों ने आरोप लगाए हैं कि फिल्म में अभिनेत्री को यादव समाज से दर्शाया गया है, जबकि वह अन्य समाज से है। इसे समाज विशेष की छवि को प्रभावित करने का प्रयास बताया गया है। संगठन ने राज्य सरकार से अपील की है कि मामले को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया जाए, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर उचित निर्णय लिया जा सके और किसी भी प्रकार की जातिगत भावना भड़कने से रोका जा सके। महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो यादव समाज उग्र प्रदर्शन करेगा और किसी भी सिनेमाघर में फिल्म नहीं चलने दी जाएगी।

Next Post

टैरिफ से नहीं थमा व्यापार घाटा: ट्रंप और बाइडेन दौर की नीतियों में क्या रहा अंतर?

Wed Feb 25 , 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का 2025 में कुल व्यापार घाटा लगभग 901 अरब डॉलर रहा, जो 2024 की तुलना में थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन अब भी बेहद ऊँचा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए 10-15 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लागू करने के बावजूद आयात-निर्यात के संतुलन में बड़ा बदलाव नहीं दिखा।आंकड़ों के […]

You May Like