श्री गौर राधा रमन मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव, कल निकलेगी शोभायात्रा

दमोह: शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गौर राधा रमन मंदिर में चल रहे भक्ति कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर पूज्य महाराज श्री द्वारा भगवान के भक्तों की सत्संग चर्चा श्रवण कराई गई।
यह सभी कार्यक्रम वृंदावन से पधारे पूज्य महाराज श्री श्री 108 श्री हरे कृष्ण दास जी के सानिध्य में संपन्न हो रहे हैं। कल दिनांक 27 अक्टूबर को मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती होगी एवं सायं काल 5 बजे नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, बकौली चौराहा, मोहन टॉकीज, पुराना थाना, सिटी, महाकाली चौराहा, बड़ा पुल, नया बाजार होते हुए मंदिर में समापन होगी।

Next Post

एम्स में भर्ती घायलों से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक गोयल

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर: शीतला माता मंदिर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए शैलेन्द्र तोमर (18 वर्ष), कु. कल्पना (19 वर्ष) एवं संजय शर्मा (50 वर्ष) को बेहतर उपचार हेतु भोपाल एम्स रेफर किया गया है। आज ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भोपाल एम्स पहुंचकर घायलों एवं उनके पीड़ित परिजनों […]

You May Like