जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी स्थित कृषि कालेज के हास्टल के सामने सडक़ किनारे गौवंश को मारकर फेंकने की खबर से हडक़ंप मचच गया। जब लोगों को इसकी जानकारी लगी तो आक्रोश भडक़ गया। मामले की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए और गौवंश की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
क्या है मामला-
पुलिस के मुताबिक नीतेश पटेल पिता रामप्रकाश पटेल 33 वर्ष निवासी कमानिया गेट सुहागी वार्ड न. 77 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गाय को काटकर कृषि कालेज हॉस्टल के सामने मेन रोड में बोरी में भरकर फेंक दिया गया, जिसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को लगभग जानकारी मिली तो सभी घटना स्थल पर पहुंचे, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कौन है बिगाडऩा चाह रहा माहौल
गौवंश की हत्या से हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हैं। आरोप है कि गौवंश की हत्या कर बोरी में भरकर फेंका गया है। शहर की फिजा कौन बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं।
खंगाले जा रहा फुटेज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
श्वानों ने नोंचा, पीएम रिपोर्ट में निमोनिया
अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गौवंश की मौत निमोनिया से होना आया है। गौवंश को कुत्तों ने भी नोंचा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
