​बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा युवक गंभीर घायल

बैतूल। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम चिखलीखुर्द के पास सोमवार की दोपहऱ करीब 3.10 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं कार चालक को भी मामूली चोटें आई है। जिन्हे नगर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।बताया जाता है ग्राम डोंगरपुर निवासी अशोक धुर्वे 38 वर्ष, पिता दसरू मयावाडी की ओर से शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। इस दौरान मुलताई की ओर से आ रही कार से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। कार संजीव कुमार मालवी 52 वर्ष, पिता ईश्वर प्रसाद, निवासी सिवनी चला रहे थे।दुर्घटना मे बाइक चालक अशोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी डॉ. महेश झलिये ने मौके पर घायल अशोक का प्राथमिक उपचार कर पायलट छोटे सिंह रघुवंशी की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

Next Post

तिंदारी में नल-जल योजना फिसड्डी, 9 साल से प्यासे ग्रामीण, 3 किमी दूर से ढो रहे पानी

Mon Apr 20 , 2026
टीकमगढ़। तिंदारी गांव में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। वर्ष 2017 में शुरू की गई नल जल योजना ठप पड़ी है, जिसके चलते ग्रामीण पानी के लिए हैंडपंप और कुओं पर निर्भर हैं। लगभग नौ साल पहले, 2017 में, शासन की योजना के तहत गांव में […]

You May Like