सेवा संकल्प यात्रियों का शिवना नदी घाट पर श्रमदान, किया पशुपतिनाथ का पूजन- अभिषेक

मंदसौर। वाराणसी वडऩगर जल जन सेवा संकल्प यात्रा में सम्मिलित यात्रियों द्वारा 2 अक्टूबर को मंदसौर में शिवना नदी घाट पर सामूहिक श्रमदान किया गया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जिला यात्रा प्रभारी हितेश शुक्ला, शिवराज सिंह राणा आदि उपस्थित थे इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया।

मंदसौर शहर पहुंचने पर सेवा संकल्प यात्रा का नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। नगर के विभिन्न चौराहों से सेवा संकल्प यात्रा भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची जहां यात्रियों ने पूजा अभिषेक किया।

Next Post

होटल में वो के साथ था पति, अचानक धमक पड़ी पत्नी, हाई-वोल्टेज हंगामा

Fri Oct 2 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक स्थित एक होटल में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने होटल परिसर में हाई-वोल्टेज हंगामा मचाया। जानकारी के अनुसार, महिला को पति की हरकतों पर शक […]

You May Like