सड़क हादसे में युवक की मौत, बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार चला रहे संदीप पिता संतोष उम्र 27 साल, निवासी भावना नगर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. वहीं, न्यू रानीबाग में रहने वाले 62 वर्षीय हरेन्द्र पिता हरीशचंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी. संबंधित पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आग, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप; दमकल ने पाया काबू

Mon Oct 26 , 2026
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक परिसर में सोमवार सुबह आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमारत के पीछे से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। नॉर्थ ब्लॉक में […]

You May Like