दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आग, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप; दमकल ने पाया काबू

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक परिसर में सोमवार सुबह आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमारत के पीछे से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कार्यालय हैं। ऐसे संवेदनशील इलाके में धुआं उठता देख सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिसर में तोड़फोड़ का काम चल रहा था।

दमकल विभाग के मुताबिक, आग मामूली थी और उस पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

.....

Next Post

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर सिंगरौली पहुंचे भाई जगताप, कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Mon Oct 26 , 2026
सिंगरौली: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत एआईसीसी ऑब्जर्वर, महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य एवं मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप का सिंगरौली आगमन हुआ। इस दौरान सिंगरौली कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान […]

You May Like