कार चढ़ाकर हत्या करने वाला आरोपी महिला मित्र के साथ धराया

इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र में टाउनशिप में घुसने से रोकने पर चौकीदार को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को उसकी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद दोनों फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.बुधवार देर रात राजा उर्फ कमल अपनी महिला मित्र के साथ कार से टाउनशिप में पहुंचा था. गेट पर तैनात 34 वर्षीय चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय ने उन्हें रोककर प्रवेश का कारण पूछा. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और राजा ने चौकीदार से मारपीट कर दी. शोर सुनकर धर्मेंद्र की पत्नी और भांजा भी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को रोकने का प्रयास किया. विवाद के बाद राजा महिला मित्र के साथ कार लेकर वहां से चला गया, लेकिन कुछ दूरी जाने के बाद दोनों वापस लौटे थे, इसके बाद उसने कार चौकीदार पर चढ़ा दी थी, गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना में उसकी पत्नी भी घायल हुई थी.

पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ
हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला मित्र की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के बाद दोनों कहां गए और घटना में महिला मित्र की भूमिका क्या थी. मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि चौकीदार की हत्या के मामले में आरोपी युवक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

रूठियाई में पहली बार निकलेगी बलराम जयंती की शोभायात्रा

Sat Aug 29 , 2026
शिवपुरी: रूठियाई नगर में इस साल भगवान बलराम जन्मोत्सव, हलषष्ठी और धरणीधर जन्मोत्सव पहली बार बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। धाकड़ किरार समाज ने 2 सितंबर को भगवान बलराम जयंती सामूहिक और संगठित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग-अलग समितियां […]

You May Like