सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की भेंट, 4 मेडिकल कॉलेजों के भूमि पूजन का दिया आमंत्रण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मध्य प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर प्रारंभ होने वाले चार मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन में आने के लिए आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम इस माह प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश में अन्य क्षेत्रों के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर जन सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस क्रम में चार नए मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। ये मेडिकल कॉलेज पन्ना, बैतूल, कटनी और धार में प्रारंभ होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश आने की सहमति दी है। शीघ्र ही इस माह के आखिरी सप्ताह में तिथि निर्धारित कर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Next Post

रायपुर के रण में दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत, सीरीज में की बराबरी

Wed Dec 3 , 2025
रायपुर, 03 दिसंबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (102) के लगातार दूसरे शतक और ऋतुराज गायकवाड़ (105) के पहले शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बना लिया।लेकिन मेहमान टीम ने ओपनर […]

You May Like