परासिया में शासकीय शराब दुकान पर गुंडागर्दी,बंद कराई शासकीय शराब दुकान

परासिया। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में शासकीय शराब दुकान पर सोमवार रात सत्ता पक्ष से जुड़े मोनू चंदेल व उसके साथियों ने शराब सस्ती देने से इनकार करने पर सेल्समैन से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने दुकान के शटर पर लात मारकर डराने की कोशिश की। भीड़ बढ़ते ही दुकान बंद कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, शराब दुकान के आसपास अवैध आहते खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल खानापूर्ति में जुटा है। इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भोजनालय के नाम पर चल रहे अहाते

कहते हैं की पुलिस और आबकारी विभाग ठान लें तो क्षेत्र में अवैध आहते तो क्या नियम विपरित तरीके से चाय की होटल भी नहीं चल सकती? लेकिन परासिया अनु विभाग में संचालित शराब दुकान के आसपास भोजनालय और नाश्ते की दुकान के नाम पर आहते चल रहे हैं। खानापूर्ति के नाम पर प्रशासन कभी कभार एक दो के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित कर खानापूर्ति कर रहे हैं।

Next Post

दो ठगों को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

Tue May 20 , 2025
छिंदवाड़ा.मरचेंट नेवी के पूर्व कर्मी के साथ दो करोड़ 61 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो अरोपी को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली जाकर गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपियों को छिंदवाड़ा लेकर आ गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटी बाजार निवासी आशीष पिता मदन सोनी ने कोतवाली […]

You May Like