एम्स में भर्ती घायलों से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक गोयल

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए शैलेन्द्र तोमर (18 वर्ष), कु. कल्पना (19 वर्ष) एवं संजय शर्मा (50 वर्ष) को बेहतर उपचार हेतु भोपाल एम्स रेफर किया गया है।
आज ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भोपाल एम्स पहुंचकर घायलों एवं उनके पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली।
इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए गोयल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें और उनके जीवन में पुनः खुशियां लौट आएं।

Next Post

दिव्या के साथ दुर्व्यवहार पर आदिवासी कांग्रेस ने उठाए सवाल, पुलिस की भूमिका की जांच की मांग

Sun Oct 25 , 2026
नई दिल्ली 25 अक्टूबर (वार्ता) आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने जेल में बंद 24 वर्षीय दिव्या से मुलाकात कर उनके मामले में गंभीर सवाल उठाए। केन-बेतवा परियोजना से जुड़े मुद्दों पर आदिवासियों और दलितों की आवाज उठाने वाली दिव्या को जेल में रखे […]

You May Like