भोपाल, 26 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के रीवा में आज आयोजित होने वाले ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए सतत प्रयासरत है। पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के पास अपार संभावनाएं हैं। इसी क्रम में प्रदेश का पहला ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ आज रीवा में आयोजित होने जा रहा है, जो क्षेत्रीय पर्यटन विकास को नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सहभागियों और पर्यटक प्रेमियों को बधाई देते हैं।
रीवा में आज शाम ये कॉन्क्लेव आयोजित होने वाला है।
