सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री 

दमोह.ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पश्चात दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के ग्राम नोहटा में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा निकाली इस यात्रा का आयोजन रानी अवंती बाई लोधी परिसर से किया जो बस स्टैंड, गांधी चौक, पेट्रोल पंप, नोहलेश्वर मंदिर से होते हुए पुनः अवंती बाई लोधी परिसर पहुंचे जहां समापन किया गया यात्रा में सम्मिलित देश भक्तों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय के नारे लगाएं जिसमें भारत माता की झांकी बनाई गई कार्यक्रम का आभार जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने किया।

लोधी बताया कि पहलगाम कायराना हमले में जो माताओं का सिंदूर उजाड़ने का काम आतंकियों ने किया था उसके जबाव में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मन के दांत खट्टे करने का काम किया और कई आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाया ऐसे वीर जवानों के सम्मान में आज नोहटा में तिरंगा यात्रा निकल गई।

Next Post

RSS के खिलाफ टिप्पणी पर मोरवा थाने में FIR दर्ज

Thu May 22 , 2025
सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में आरएसएस के खिलाफ एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मामले में आरएसएस के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, “ऊर्जांचल विस्थापित सहकारी समिति” नामक व्हाट्सएप ग्रुप के […]

You May Like

Play sound