भाईदूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये, सीएम ने किया ऐलान

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक कार्यक्रम में बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि बहनों के हाथ में पैसा होगा, तो परिवार में खुशहाली और समृद्धि स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। इसी कड़ी में सरकार ने निर्णय लिया है कि भाईदूज से ‘लाड़ली बहना’ योजना के तहत पात्र बहनों को हर महीने 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि न केवल महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी, बल्कि उनके सम्मान और निर्णय लेने की क्षमता में भी इजाफा करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से प्रदेश में महिला कल्याण और पारिवारिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

धराली से अब तक कुल 1126 लोगों का रेस्क्यू-बगौली

Sat Aug 9 , 2025
देहरादून, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में बीते पांच अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित धराली और हर्षिल से कुल 1126 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। यह जानकारी शनिवार देर शाम राज्य के सचिव, गृह शैलेश बगौली ने दी। […]

You May Like