राहुल गांधी 12.30 बजे इंदौर आएंगे, हेलीकॉप्टर से 1 बजे महू सभा स्थल

इंदौर ब्रेकिंग

27 जनवरी सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश एक दिवसीय इंदौर महू के दौरे पर आ रहे है। राहुल दिल्ली से सुबह 11:10 बजे दिल्ली से विशेष उड़ान द्वारा इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 से 3:30 तक “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:45 बजे बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर लौटकर 5:15 बजे दिल्ली विशेष उड़ान से रवाना होंगे। इस दौरे में संविधान और सामाजिक न्याय पर राहुल गांधी बात रखेंगे।

Next Post

 वैदिक स्पा एण्ड सलून में पुलिस का छापा

Mon Jan 27 , 2025
स्टाफ की थाने में नहीं दी जानकारी, संचालक पर प्रकरण दर्ज जबलपुर: शहर में मसाज पार्लरों की आड़ मेेंं देह व्यापार चल रहा हैं। जिसके चलते पुलिस की छापेमारी भी जारी हैं। जिसको लेकर शहर की पुलिस अचानक स्पा सेंटरों की जांच पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में शनिवार […]

You May Like