‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने बिना ड्रामा और झगड़े शो जीतकर इतिहास रच दिया। फिनाले की रिकॉर्ड टीआरपी और ‘अनुपमा’ से मिले सपोर्ट पर उन्होंने खुलकर बात की।
‘बिग बॉस 19’ के विजेता बने गौरव खन्ना ने वो कर दिखाया, जो आज तक बहुत कम कंटेस्टेंट्स कर पाए। उन्होंने यह साबित कर दिया कि शो जीतने के लिए सिर्फ लड़ाई-झगड़ा, चीख-पुकार और दिखावटी ड्रामा जरूरी नहीं होता। शांत दिमाग, स्ट्रैटेजी और समझदारी के दम पर भी ट्रॉफी घर लाई जा सकती है।
शो की शुरुआत में भले ही गौरव खन्ना का गेम थोड़ा स्लो नजर आया हो, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उन्होंने ऐसी पकड़ बनाई कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका कंसिस्टेंट और क्लियर गेम प्लान ही उन्हें फिनाले तक ले गया और आखिरकार ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी उनके नाम हो गई।
