तान्या मित्तल की मिमिक्री ट्रोल हुई थी जेमी लिवर, कॉमेडियन ने अब दिया जवाब

Jamie Lever: तान्या मित्तल की मिमिक्री पर हुई ट्रोलिंग के बाद जेमी लीवर ने सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया ब्रेक बिजी शेड्यूल के कारण था, न कि विवाद के कारण। उन्होंने मिमिक्री को आर्ट बताया है।

 कॉमेडियन जेमी लीवर अक्सर अपने बेहतरीन मिमिक्री टैलेंट से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल की मिमिक्री करने के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद जेमी लीवर ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की, जिससे यह कयास लगाया जाने लगा कि उन्होंने यह कदम ट्रोलिंग के कारण उठाया है। अब, जेमी लीवर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया ब्रेक लेने की असली वजह बताई है।

ब्रेक की वजह थी बिजी शेड्यूल, तान्या मित्तल नहीं

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जेमी लीवर ने साफ किया कि उनके ब्रेक का तान्या मित्तल की मिमिक्री से कोई लेना-देना नहीं है।

जेमी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कैसे लोग 2 चीजों को कनेक्ट कर सकते हैं। मेरे पोस्ट में मैंने लिखा, ‘मैंने अपना एक हिस्सा खोया है’, क्योंकि 2025 मेरे लिए काफी बिजी था। मैं यूएस टूर से लौटी हूं, मैंने फिल्में कीं और कई प्रोजेक्ट्स भी। मैंने एहसास किया कि मैंने परिवार के संग टाइम स्पेंड करने का मौका गंवा दिया।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें सिर्फ ‘सोशल मीडिया डिटॉक्स’ की जरूरत थी और वह खुद के लिए समय बिताना चाहती थीं।

Next Post

उपराष्ट्रपति केरल, पुदुचेरी में कार्यक्रमों के बाद तमिलनाडु जाएंगे

Tue Dec 30 , 2025
चेन्नई, 30 दिसंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत पुडुचेरी और केरल में अपने सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद मंगलवार दोपहर एक संक्षिप्त दौरे पर तमिलनाडु पहुंचेंगे। मदुरै हवाई अड्डे से चेन्नई में उतरने के बाद, वह काशी तमिल संगमम 4-0 प्रतियोगिता के समापन […]

You May Like