उपराष्ट्रपति केरल, पुदुचेरी में कार्यक्रमों के बाद तमिलनाडु जाएंगे

चेन्नई, 30 दिसंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत पुडुचेरी और केरल में अपने सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद मंगलवार दोपहर एक संक्षिप्त दौरे पर तमिलनाडु पहुंचेंगे।

मदुरै हवाई अड्डे से चेन्नई में उतरने के बाद, वह काशी तमिल संगमम 4-0 प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रामेश्वरम जाएंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, वह मदुरै हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे, जहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रोमवार से शुरू हुई अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति को पुदुचेरी में एक नागरिक स्वागत समारोह से सम्मानित किया गया, उन्होंने सीबीएसई स्कूल में एक ब्लॉक का उद्घाटन किया, एक आवास योजना का उद्घाटन किया और लाभार्थियों के साथ बातचीत की, तमिल कवि महाकवि सुब्रमण्यम भारती की एक प्रतिमा का अनावरण किया और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए जिसके वे कुलाधिपति हैं।

बाद में, वह तिरुअनंतपुरम के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने कल शाम और आज सुबह कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बाद में वह काशी तमिल संगमम 4.0 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु जाएंगे।

उपराष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और उनके काफिले के मार्ग पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

Next Post

चंद्रपुरा में दबंगों का कहर, युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Tue Dec 30 , 2025
छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों ने चंद्रभान कुशवाहा, उनके पिता और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जबकि चंद्रभान को जबरन घर […]

You May Like