मेधावी छात्रों को मंत्री पटेल की सीख; सपने देखें और पूरा करें

रीवा।जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. प्रभारी मंत्री ने रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड के ग्राम पहडिय़ा में सेवियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित समारोह में स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची के विद्यार्थियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हर विद्यार्थी अपने कैरियर और जीवन के लिए बड़े सपने देखता है. इन सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास की आवश्यकता होती है. अपनी प्रतिभा और परिश्रम से विद्यार्थी सफलता के शिखर छू सकते है. लगन और परिश्रम से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त हो जाता है. हमें जिस क्षेत्र में आगे बढऩा है उसके लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए. मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा के अनुरूप कैरियर का चुनाव करके सभी विद्यार्थी अच्छी सफलता प्राप्त करें. भावी पीढ़ी पर ही देश और प्रदेश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है. आपका कैरियर केवल आप के लिए ही नहीं पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है. समारोह में विद्यार्थियों को सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अंजली शर्मा को सम्मानित किया. समारोह में वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र गुप्ता, अजय सिंह, स्कूल के संचालक शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Next Post

डाक्टरों के निजी क्लीनिक पर रोक लगे 

Sun May 18 , 2025
सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के बाहर डाक्टरों के प्रेक्टिस के नाम पर चल रहे निजी क्लीनिक पर कब रोक लगेगी और कब जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ सेवाएं मिलेंगी ? ये सवाल ऐसा है कि इसका उत्तर 22 साल से […]

You May Like

मनोरंजन