लव जिहाद फंडिंग: फरार पार्षद कादरी की बेटी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

इंदौर: लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिसके तहत पुलिस ने दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार किया है, जो फरारी के दौरान लगातार अनवर फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में थी. उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर तीन अगस्त तक रिमांड पर लेकर पुछताछ कर रही है.

थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि आयशा से पूछताछ की जा रही है ताकि अनवर की लोकेशन और नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयशा और अनवर दोनों फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर एक-दूसरे और परिवार के अन्य लोगों से संपर्क में थे. दिल्ली में दबिश के दौरान अनवर एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, लेकिन आयशा पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

गौरतलब है कि लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के गंभीर आरोपों के चलते इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने अनवर कादरी पर 10,000 का इनाम घोषित कर रखा है. उसकी तलाश में पुलिस इंदौर के अलावा महाराष्ट्र स्थित रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है. बताया जा रहा है कि अनवर के फरार होने के बाद उसके परिवार के कई सदस्य भी लापता हो गए हैं. पुलिस को उम्मीद है कि आयशा से पूछताछ में अनवर के फरारी नेटवर्क और संभावित ठिकानों का सुराग मिल सकता है. फिलहाल बाणगंगा पुलिस की निगरानी और दबिश लगातार जारी है.

Next Post

80 % जली नवविवाहिता वेंटिलेटर पर, मायके पक्ष का थाने में हंगामा

Tue Jul 29 , 2025
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सोमवार को थाने में जमकर हंगामा किया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में पति का नाम लिया, लेकिन मायके वालों […]

You May Like