बोमन ईरानी का खुशियों भरा नवरोज़ सेलिब्रेशन ने जीता लोगों का दिल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने नवरोज सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रही है।

वीडियो में बोमन अपने वही प्यारे अंदाज़ में सबको ग्रीट करते दिखते हैं “स्माइल करो। नवरोज़ मुबारक सबको। ” बस यहीं से पूरा माहौल खुशियों और पॉज़िटिव वाइब्स से भर जाता है।

अपने खास स्टाइल में बोमन शीशे में देखकर खुद भी मुस्कुराते हैं और सबको भी मुस्कुराने की याद दिलाते हैं।इतना सिंपल, इतना रियल, कि हर कोई इससे कनेक्ट कर जाए। सेलिब्रेशन में ट्रेडिशन का भी पूरा तड़का है।मिठाइयाँ, ड्राय फ्रूट्स और खजूर जैसे ट्रीट्स नवरोज़ का पूरा फील दे रहे हैं।

बोमन ने बताया कि नवरोज़ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत, पॉज़िटिविटी और साथ होने की खुशी का नाम है।

 

Next Post

गैस संकट के बीच लकड़ी, कोयला और कंडे की बढ़ी मांग, होटल-रेस्टोरेंट ने निकाला विकल्प

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर: शहर में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम लोगों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों तक को परेशानी में डाल दिया है. एक ओर प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं- जैसे 25 दिन बाद ही रिफिल की अनुमति- वहीं दूसरी […]

You May Like