कर्ज को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का तंज, बोले- वित्त मंत्री पद का नाम बदलकर कर दें ‘कर्ज मंत्री’

ग्वालियर: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार कर्ज लिए जाने को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। सितंबर 2026 में सरकार ने तीन अलग-अलग कर्ज लिए थे और अब एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी की खबर सामने आई है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं।
जयवर्धन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की ‘कर्जपोषित’ सरकार ने मध्यप्रदेश को ‘कर्ज प्रदेश’ बना दिया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दावा किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक सरकार करीब 54 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है जबकि शेष वित्त वर्ष में करीब 50 हजार करोड़ रुपए और कर्ज लेने की तैयारी है।कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अब वित्त मंत्री पद का नाम बदलकर ‘कर्ज मंत्री’ कर देना चाहिए और इसका ध्येय वाक्य होना चाहिए- हम कर्ज लेंगे.. कर्ज लेते रहेंगे। उन्होंने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से श्वेत पत्र के बजाय ‘कर्ज पत्र’ जारी करने की मांग भी की।

Next Post

रग्बी प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ी चयनित

Tue Oct 6 , 2026
बुधनी। नगर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के 21 खिलाडिय़ों का चयन इंदौर में आयोजित होने वाली 70 वीं राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. चयनित खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. एसडीओपी रवि शर्मा एवं कोच विशाल यादव ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें […]

You May Like