बुधनी। नगर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के 21 खिलाडिय़ों का चयन इंदौर में आयोजित होने वाली 70 वीं राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. चयनित खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
एसडीओपी रवि शर्मा एवं कोच विशाल यादव ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर सचिव अबरार शेख अहमद, पंकज जैन, सत्येंद्र सिंह, डायरेक्टर नीलकमल सरकार, प्राचार्या नीलिमा सरकार ने खिलाडिय़ों को बधाई दी.
