जुए में हारी गई रकम को लेकर हुआ था विवाद
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत लेेमा गार्डन स्थित बिल्डिंग में जुए में हारी गई उधारी की रकम को लेकर हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने साथी की हत्या करने के इरादे से चौथे माले से धक्का दे दिया था इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि सिराजुउद्दीन अंसारी 35 वर्ष निवासी टेढ़ीनीम दरगाह के पास हनुमानताल का बीती रात अपने दोस्त इरफान अंसारी के साथ इरफान के घर जी 1 ब्लाक की प्रथम तल पर गया था जहां से दोनों छत पर पहुंचे जहॉ उसने अपने दोस्त इरफान अंसारी से बोला कि मैने तुझे जो आनलाईन 75 हजार रूपये दिया था मुझे वापस कर दो तो कहने लगा कि वे पैसे जुए मे हार गया।
इसी बात को लेकर विवाद करते हुये इरफान अंसारी के हाथ मुक्को से मारपीट करने लगा रूपये न लौटाने पड़े इसलिये इरफान अंसारी ने जान से मारने की नियत से जी ब्लाक के सबसे ऊपर की छत चौथे माले से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मौके से भाग गया जिससे उसके दोनों हाथ कमर सिर नाक में गम्भीर चोटें आ गयीं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरेापी इरफान अंसारी 24 वर्ष दर्शगाह स्कूल अंसार नगर गोहलपुर को गिरफ्तार कर लिया।