सागर:मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय के मोतीनगर थाना अंतर्गत संत रविदास वार्ड मे युवक की हत्या के सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस फरियादी साहब अहिरवार पिता परषोत्तम अहिरवार निवासी संतरविदास वार्ड थाना मोतीनगर, सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि संत रविदास वार्ड मंदिर के पास, आरोपीगण जीवनलाल अहिरवार, कमलेश अहिरवार, छोटू अहिरवार, प्रभुदास अहिरवार, अर्जुन अहिरवार एवं बाबू अहिरवार ने पुरानी रंजिश को लेकर तलवार एवं खपचा से हमला किया।
इस हमले में अरविंद्र अहिरवार की हत्या कर दी गई तथा साहब अहिरवार को जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।घटना के संबंध में थाना मोतीनगर में हत्या एवं हत्या के प्रयास के तहत प्रकरण पंजीबद्ध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । 4 आरोपी: प्रभुदास अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, जीवनलाल अहिरवार एवं अर्जुन अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।शेष फरार 2 आरोपी: कमल उर्फ कमलेश अहिरवार पिता प्रभुदास अहिरवार एवं छोटू उर्फ तेजभान अहिरवार पिता प्रभुदास अहिरवार को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
