केजेएस सीमेंट टाउनशिप में 23 अक्टूबर को होगा ‘सनातन संवाद’

मैहर: केजेस सीमेंट लिमिटेड की टाउनशिप में 23 अक्टूबर 2026 को ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वे अपने आध्यात्मिक विचारों एवं मार्गदर्शन से उपस्थित श्रद्धालुओं और जनसमुदाय को प्रेरित करेंगे।
सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं तथा आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, सकारात्मकता, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ आध्यात्मिक चिंतन के प्रति जागरूक करना भी है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए केजेस सीमेंट लिमिटेड के चेयरमैन श्री पवन कुमार अहलूवालिया ने कहा कि ‘सनातन संवाद’ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कंपनी औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
अहलूवालिया ने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति उसकी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। ‘सनातन संवाद’ इसी विचार को आगे बढ़ाने वाली पहल है। इसके माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आध्यात्मिक विचारों और सनातन परंपराओं के संदेश से उपस्थित लोगों को प्रेरणा मिलने की अपेक्षा है। केजेस सीमेंट लिमिटेड ने इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Next Post

गिरफ्तारी आदेश जारी करने पर आयुक्त रीवा को नोटिस

Thu Oct 22 , 2026
जबलपुर:संभागायुक्त रीवा के द्वारा पीटीआई एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 माह के लिए भोपाल जेल में निरुद्ध किये जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि उसके अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। हाईकोर्ट […]

You May Like