बंदूक लूटकांड का खुलासा, 315 बोर बंदूक, 13 राउंड और स्कॉर्पियो जब्त

श्योपुर: गसवानी थाना क्षेत्र के बैंचाई जंगल में एक ग्रामीण से बंदूक और कारतूस लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक, 13 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी रामअवतार उर्फ छोटा बेटा धीरज सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसके साथियों कृष्णा गुर्जर, गोलू यादव और भूरा यादव के नाम भी उसने बताए हैं। घटना बैंचाई जंगल में हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर हथियार और कारतूस भी बैंचाई जंगल से बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथी, गिरोह बनाकर लूट और भैंस चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।

Next Post

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, दतिया उपचुनाव की हार पर मंथन

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर/ओरछा: मध्य प्रदेश बीजेपी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से राम राजा की नगरी में शुरू हुई। ओरछा के प्रतिष्ठित राजमहल पैलेस और राजविलास होटल में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री […]

You May Like