भोपाल: बुधवार को हथाईईखेड़ा स्थित शरीफ मछली के फार्म हाउस पर अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा। तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की अगुवाई की। इस दौरान भाजपा के एक स्थानीय नेता भी प्रशासन के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल देखी गई।
फार्म हाउस को अवैध निर्माण बताते हुए उसे आंशिक रूप से तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी भी विरोध या विवाद की स्थिति से निपटा जा सके।
