ग्वालियर: भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन आरोग्य भारती की प्रांतीय बैठक केंद्रीय कार्यालय तुलसी नगर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि समाज को बिना दवा एवं सेवा जागरण से स्वस्थ बनाया जाए एवं आरोग्य भारती के कार्य को ब्लाक और वार्ड विस्तार किया जाए। इसी के निमित्त संगठन में कुछ बदलाव किए गए.
जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय अधिकारी एवं प्रांत संगठन मंत्री की सहमति से ग्वालियर के जेपी शर्मा को प्रांत सह-सचिव बनाया गया। शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकताओं के सहयोग से अनुशासन के साथ स्वास्थ के के क्षेत्र मे कार्य विस्तार करेंगे। इस दोरान अखिल भारतीय अधिकारी डॉ मधुसूदन पांडे, भोलानाथ जी, मिहिर कुमार, प्रांत से संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित एवं डॉ ओमप्रकाश सोनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
