20 लाख ऐंठ मकान दूसरे को बेचा

जबलपुर: अमखेरा स्थित एक मकान को बेचने के नाम पर जालसाज ने बीस लाख रूपए ऐंठ लिए और ठगी करते हुए मकान को किसी अन्य को बेच दिया। पीडि़ता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।पीडि़ता श्रीमति कौसर बेगम अंसारी पति शेरे अफगान अंसारी, निवासी मोतीनाला ने शिकायत में बताया कि वह शासकीय शिक्षिका हैं।

आकिब अंसारी पिता मोहम्मद नसीम अंसारी निवासी मोतीनाला चादनी चौक मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड, से अमखेरा स्थित मकान 20,00,000 रूपए में क्रय किया था। मकान को क्रय करने के लिये फायनेंस बैंक से लोन लिया गया था। जिसके बाद चेक के जरिए 15, 87, 629 रूपए और नगद 4,12,371 रूपए दिए थे।

जिसकी रजिस्ट्री आकिब द्वारा उनके पक्ष में उपपंजीयक कार्यायल में उपस्थित होकर गवाहों के समक्ष की गयी थी। बाद में पता चला कि मकान को आकिब ने किसी अन्य व्यक्ति सुनील रजक को विक्रय कर दिया है। सुनील रजक को उक्त मानकर कब्जा भी प्रदान कर दिया गया। इस प्रकार आकिब ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर कई लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली है।

Next Post

शहर की सडक़ो में आवारा श्वान की धमाचौकड़ी

Wed Jul 30 , 2025
रीवा:शहर की सडक़ो पर सैकड़ो आवारा श्वान धमाचौकड़ी मचा रहे है. दिन हो या रात सडक़ो पर आराम फरमाते श्वान देखे जा सकते है. मवेशी हो या आदमी सभी को अपना शिकार बना रहे है. नगर निगम आवारा श्वान को लेकर कोई कदम नही उठा रहा है.जबकि कई लोगो श्वान […]

You May Like