आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 2 घायल

सुसनेर।गुरुवार दोपहर में सुसनेर के समीप स्थित ग्राम लोलकी में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खेत मे काम करते समय 4 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस घटना में 2 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए. जिन्हें पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया. यहां पर प्रभारी सीबीएमओ डॉक्टर बृजभूषण पाटीदार ने दो युवकों के मृत होने की पुष्टि की. दोनों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है.

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. साथ ही विधायक भैरोसिंह परिहार भी मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की भीड़ अस्पताल में जमा रही. ग्रामीणों के अनुसार ये चारों ही खेत पर बोवनी का कार्य कर रहे थे.. बारिश भी हो रही थी. इस बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह हादासा हो गया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल सिंह पिता नैनसिह उम्र 33, लखन उर्फ लक्ष्मण पिता गोवर्धन सिंह उम्र 35 की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई है. वहीं मानसिंह पिता प्रेमसिंह उम्र 25 साल, विशाल पिता शिवनारायण पाटीदार उम्र 25 साल सभी निवासी लोलकी. दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

इनका कहना है

ग्राम लोलकी में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों को अस्पताल में लाया गया. जिसमें से 2 की मौत हो जाने पर उनका पोस्टमार्टम किया गया है. साथ ही 2 घायलों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें उचित इलाज के लिए आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है.

– डॉ. ब्रजभूषण पाटीदार, सीबीएमओ, सिविल अस्पताल, सुसनेर

Next Post

हिंदी भारतीय भाषाओं की सखी, विरोधी नहीं : शाह

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी को भारतीय भाषाओं की सखी करार देते हुए कहा है कि देश की सभी भाषाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है क्योंकि हमारी भाषाएं देश को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। श्री शाह ने गुरुवार को यहां राजभाषा विभाग […]

You May Like